शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर विधायक रायमुनि भगत का जाना हाल

16 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर विधायक रायमुनि भगत का जाना हाल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटेंगी।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि रायमुनि भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं और उनके स्वस्थ होकर क्षेत्र के विकास कार्यों में पुनः सक्रिय होने की उम्मीद है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीयता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें