शनिवार, 16 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम हेल्पलाइन-1076 से आम जनता की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए जशपुर में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

16 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम हेल्पलाइन-1076 से आम जनता की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए जशपुर में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ‘सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली छत्तीसगढ़’ शुरू की जा रही है। टोल फ्री नंबर 1076 से आम जनता की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण किया जाना है। इसके लिए जशपुर में शनिवार को अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 


सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत संचालित इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने, शासकीय योजनाओं व सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत, सुलभ के साथ विश्वसनीय मंच प्रदान करना है। इसके लिए जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में ब्लॉक और जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का तत्काल व संतोषजनक निराकरण सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।


 बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, सीएम हेल्पलाइन के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी हरिओम द्विवेदी, सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें