गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 को, योजनाओं का प्रस्तुतीकरण देंगे विभाग

25 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। - फाइल फोटो

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। - फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को अपरान्ह 3:30 बजे से मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में होगी। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। 


बैठक के संबंध में आदिम जाति विकास विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा, जिसमें संस्थान में रिक्त पदों की भर्ती विषयक, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति हेतु टीआई पद स्थापना तथा संग्रहालय में जनजातीय धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।


परिषद की बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के अनुमोदन और अन्य महत्वपूर्ण जनजातीय विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री एवं जनजातीय सलाहकार के परिषद के उपाध्यक्ष रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और परिषद के सभी सदस्यों को शामिल होना है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें