मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दोनों कलाकारों को दी बधाई

20 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दोनों कलाकारों को दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के दो प्रतिभाशाली कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जशपुर के डॉ. आनन्द पांडेय को उत्कृष्ट अभिनय और सारंगढ़ के श्री घनश्याम साहू को विशिष्ट नाट्य लेखन एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों में प्रभावशाली पटकथा लेखन के लिए संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

डॉ. आनन्द पांडेय ने सुदूर आदिवासी अंचल जशपुर में रंगमंच को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं, घनश्याम साहू ने अपने नाट्य लेखन और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पटकथा लेखन के जरिए प्रदेश की रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। दोनों कलाकारों की उपलब्धि छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और रंगमंचीय परंपरा के लिए गौरव का विषय है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दोनों कलाकारों को बधाई दी है और कहा है कि छत्तीसगढ़ के वनांचलों और छोटे कस्बों से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों की सफलता युवा पीढ़ी, रंगकर्मियों, साहित्यकारों और सिनेमा से जुड़े रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंत्री ने दोनों कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करती हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें