मंगलवार, 09 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पुलिस के दो इंस्पेक्टर्स को शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

09 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ पुलिस के दो इंस्पेक्टर्स को शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। दोनों पुलिस अधिकारियों को वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रमाण है। विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने जिस वीरता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन वीर अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।


वित्तमंत्री ने कहा है कि इंस्पेक्टर्स का यह सम्मान छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उनका कहना है कि दोनों अधिकारियों के शौर्य और समर्पण पर प्रदेश को गर्व है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें