सोमवार, 28 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर में 8.48 करोड़ रुपए से बनेंगी दो सड़कें, बजट स्वीकृत

28 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर में 8.48 करोड़ रुपए से बनेंगी दो सड़कें, बजट स्वीकृत
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को बजट स्वीकृति मिली है। इन दोनों सड़कों की कुल लंबाई 30.70 किलोमीटर है, जिनके निर्माण के लिए लगभग 8 करोड़ 48 लाख 28 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।


बजट स्वीकृति के तहत खर्रा से चिकनी भंडारपारा तक 17.50 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 5 करोड़ 8 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, कुंजनगर से जमदेई पटेलपारा तक 13.20 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 39 लाख 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। दोनों सड़क निर्माण कार्य पूरे होने के बाद संबंधित गांवों का प्रमुख मार्गों से संपर्क और बेहतर होगा। इससे ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों के आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र में विकास गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।


बेहतर सड़कें गांवों के विकास की आधारशिला

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बेहतर सड़कें गांवों के विकास की आधारशिला हैं। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे सूरजपुर जिले में सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें