शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

शपथ ग्रहण के दो हफ्ते बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में संभाला कामकाज

04 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister Rajesh Agarwal

Minister Rajesh Agarwal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। शपथ ग्रहण के दो हफ्ते बाद पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में कामकाज संभाला। उन्होंने अपने कार्यालय मे विधिवत पूजा अर्चना कर काम की शुरूआत की। उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में काफी तेजी से कार्य करना है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में काफी संभावनाऐं है। पर्यटन क्षेत्रों के विकसित होंने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है, इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य में नई सड़कों की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय भू-तल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।  

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं 

मंत्री राजेश अग्रवाल के कार्यभार ग्रहण के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, उद्धेश्वरी पैंकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा और पवन साय और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के जनरल मैनेजर वेदव्रत सिरमौर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें