रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मिले। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। साथ ही शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना की और कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। देश हमेशा शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। अमित शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी और उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश के गृह मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

