बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर के अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीर जवानों का त्याग कभी नहीं जाएगा व्यर्थ

18 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर के अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीर जवानों का त्याग कभी नहीं जाएगा व्यर्थ
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचे। यहां माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले एक हजार से अधिक अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर की धरती पर शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने में हमारे जवानों का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करने, विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव उपस्थित रहे। 


अमित शाह ने परिवारजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेन्द्र प्रसाद नायक और पवन कुमार मंडावी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया और ढांढस बंधाया। सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों के जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साहस व समर्पण की सराहना की।


बस्तर अब शांति, विश्वास, विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा: विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें