शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विष्णुदेव साय से ली जानकारी

30 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विष्णुदेव साय से ली जानकारी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दूरभाष पर चर्चा कर चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में हो रही बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक कहीं से भी बाढ़ की स्थिति या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। राज्य सरकार पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्क रखा गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।


सीएम साय ने चक्रवात प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आश्वासन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें