गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
National

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

17 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। अमित शाह 18 और 19 मई को क्रमशः रायपुर और बस्तर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 19 मई को बस्तर में होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 


केंद्रीय गृह मंत्री 18 मई की सुबह 10:30 बजे राजधानी रायपुर के पीटीएस माना परिसर में डायल-112 सेवा की 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रायपुर कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह माना एयरपोर्ट से दोपहर में जगदलपुर रवाना होंगे। वहां नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी देंगे।


 इसी कड़ी में बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम के समय अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 


जगदलपुर में ही 19 मई को सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की होगी। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। शाम को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें