
रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़े जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हितग्राहियों से संवाद करेंगे।
मंत्री कमलेश पासवान 13 मई को राज्य स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम सहित ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
पंचायत प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी और संवाद भी प्रस्तावित
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान वीबी-जी राम जी से संबंधित तैयारियों और ग्राम पंचायतों में संचालित ग्रामीण विकास गतिविधियों की भी जानकारी लेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी और संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसमें ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री 14 मई को ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और नवाचारों का अवलोकन कर लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगेे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

