बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी मुलाकात की

19 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी मुलाकात की
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बस्तर पहुंच गए। उनका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट किया और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया। 


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय व क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।


बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सौजन्य भेंट की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें