रविवार, 24 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

यूपीएससी अभ्यर्थी के लगन, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा: ओपी चौधरी

24 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूपीएससी अभ्यर्थी के लगन, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा: ओपी चौधरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। अभ्यर्थियों के नाम जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यूपीएससी केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपकी लगन, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा है।


मंत्री ओपी चौधरी ने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा आपने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक कठिन परिश्रम और निष्ठा से तैयारी की है। अब समय पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा कक्ष में बैठने का है। वित्त मंत्री ने जीवन के व्यावहारिक दर्शन को साझा करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को अधिक सक्षम, परिपक्व और अनुभवी बनाती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहकर, स्वयं पर अटूट विश्वास रखते हुए पूरी एकाग्रता और धैर्य के साथ परीक्षा देनी चाहिए। 


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका यह कड़ा परिश्रम निश्चित रूप से उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें