बुधवार, 25 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से मिले छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

25 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से मिले छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं और राज्य सरकार की नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की।


इस मुलाकात में विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास प्रयासों और राज्य की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन का उल्लेख करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।


राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्र को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। साथ ही प्रदेश के समग्र, समावेशी व सतत विकास को गति देने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों और नीतिगत पहलों की जानकारी भी दी।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें