बुधवार, 19 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को एम्स, रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश

19 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को एम्स, रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। उनको अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होना है। उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों की बुधवार को मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। 


बैठक में उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा, स्वागत एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक और वापसी के दौरान एंट्री एवं एग्जिट प्लान सहित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।


मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट पर स्वागत व्यवस्था, रिसेप्शन लाइन, एम्स में रिसेप्शन और अन्य प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं के लिए रायपुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट एवं कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की समुचित तैनाती व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


मुख्य सचिव की ओर से बैठक में दिए गए निर्देश 

. उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह विभाग आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। 

. ठहरने की व्यवस्था, प्रकाश व विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और आकस्मिक चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 

. कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करें। 

. कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था केंद्र सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल व प्राप्त डायस प्लान के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। 

. एम्स प्रबंधन व अधिकारियों को भी दीक्षांत समारोह के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।


बैठक में इनकी रही उपस्थिति 

बैठक में गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, रायपुर कमिश्नर श्याम धावड़े, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल, सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका पांडेय, कलेक्टर रायपुर, आईजी रायपुर, एम्स रायपुर के चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें