
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ और छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार बागड़ोदिया ने शुक्रवार को राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में चाय की खेती के संभावनाओं की जानकारी दी।
महेंद्र कुमार बागड़ोदिया ने राज्यपाल को बताया कि वह वर्ष 1964 से कोलकाता की टी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह रायपुर में चाय व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया। वहीं, राज्यपाल रमेन डेका ने असम के चाय बागानों की तर्ज पर प्रदेश में भी चाय उद्योग के विकास के लिए विस्तार से चर्चा की। चाय संघ के उपाध्यक्ष को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

