गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

22 मार्च, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। ज्ञानपीठ चयन समिति, नई दिल्ली ने शनिवार को प्रदेश के चर्चित साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर्ष व्यक्त किया है और विनोद कुमार शुक्ल को बधाई दी है।

       

मुख्यमंत्री का कहना है विनोद कुमार शुक्ल ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। विनोद कुमा शुक्ल ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना संसार छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुंचाता है।

     

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न महज विनोद कुमार शुक्ल के सृजन की पहचान है बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक और साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है। मुख्यमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।


उनके उपन्यास 'नौकर की कमीज' पर बनी फिल्म

विनोद कुमार शुक्ल की पहली कविता वर्ष 1971 में प्रकाशित हुई। उनके उपन्यास 'नौकर की कमीज' पर फिल्म बनी। विनोद कुमार शुक्ला का जन्म राजनांदगांव में हुआ। वह 50 वर्षों से लेखन कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें