
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने आम नागरिकों की सहूलियत और बेहतर समझ के लिए यूसीसी के विभिन्न पहलुओं पर सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया। जिससे राज्य का हर नागरिक इसके प्रावधानों को आसानी से समझ सके।
यूसीसी समिति के प्रमुख सदस्यों ने राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से यूसीसी के ड्राफ्ट के लिए अपने सुझाव साझा करने का विशेष आग्रह किया है। बताया कि प्रदेश में यूसीसी समिति ने अपनी कार्यप्रणाली पूरी सक्रियता से शुरू कर दी है। राज्य के आम नागरिक यूसीसी को लेकर अपने विचार या सुझाव देना चाहते हैं, तो आधिकारिक पतों और माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
ई-मेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in और पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ पर जाकर सुझाव दे सकते हैं। नागरिक डाक/पत्राचार के माध्यम से अपने लिखित सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता, समिति कमरा नंबर - 202, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001 के पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक से या खुद उपस्थित होकर लिखित आवेदन/ज्ञापन व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

