मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को भी करता है शांत: विष्णु देव साय

09 जून, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को भी करता है शांत: विष्णु देव साय

योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को भी करता है शांत: विष्णु देव साय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगाभ्यास किया। परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह योग का 17 आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग अपना केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांत करता है। 

     

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने योगाभ्यास किया। केमुख्यमंत्री ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया। योग के फायदे बताए और कहां की यह हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था।

  

आईआईएम में आयोजित चिंतन शिविर में मंत्रिमंडल के सदस्य सुशासन और प्रबंधन का पाठ पढ़ रहे हैं। शिविर में मंत्री गणों को स्वस्थ रहने का तरीका भी बताया जा रहा है। योग अभ्यास में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें