सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

ईग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म, 15 जुलाई आखिरी तारीख

16 जून, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ईग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म, 15 जुलाई आखिरी तारीख

ईग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म, 15 जुलाई आखिरी तारीख

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (इग्नू) नई दिल्ली की ओर से नए सत्र में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। इस अवधि में बिना विलंब शुल्क के आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। 

     

नामांकन के लिए स्नातक-स्नातकोत्तर और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सर्टिफिकेट कार्यक्रम के साथ अवेयरनेस प्रोग्राम भी उपलब्ध है। इसके संबंध में इग्नू की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं इग्नू के अध्ययन केंद्र में उपलब्धता के आधार पर विषय का चुनाव कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र -1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर में संपर्क कर सकते हैं।

      

छात्र-छात्राओं को मुद्रित सामाग्री न लेने पर कार्यक्रम शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी गई है, जो ऑनलाइन उपलब्ध सामग्री के आधार पर पढ़ाई कर सकेंगे। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बीए,  बीकॉम व बीएससी (सभी सामान्य) में निशुल्क नामांकन का प्रावधान है। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को इग्नू के लिंक

https://ignouadmission-samarth-edu-

  पर जाकर  प्रवेश के लिए फॉर्म भरना होगा। यह प्रक्रिया 15 जुलाई से पहले पूरी करनी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें