शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Dharma

वसंत पंचमी के दिन न करें ये गलतियां, मां सरस्वती हो सकती है नाराज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वसंत पंचमी के दिन न करें ये गलतियां, मां सरस्वती हो सकती है नाराज

वसंत पंचमी के दिन न करें ये गलतियां, मां सरस्वती हो सकती है नाराज

N
डेस्क रिपोर्टर
भारत में वसंत पंचमी को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। वसंत को ऋतुओं का राजा बोला जाता है। हिन्दू पंचाग के मुताबिक वसन्त ऋतु माघ और फाल्गुन के महीने में आती है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी और मार्च के महीने को ही वसंत ऋतु के नाम से कहा जाता हैं। वसंत पंचमी को माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर  बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष वसंत पंचमी शनिवार यानी  5 फरवरी को मनायी जाएगी। इस दिन विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।  पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, यही दिन था जब  माता सरस्वती प्रकट हुई थीं। बतादें कि, वसंत पंचमी पर मुंडन संस्कार, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम करना बेहद शुभ होते हैं। पर इस दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। वो कौन सी बातें हैं आइये वो जानते हैं...

 
 
पीले रंग के वस्त्र पहनें
इस दिन काले और लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता हैं। मान्यता है कि पीला रंग माता सरस्वती को बेहद प्रिय है। यही वजह है कि इस दिन कई छात्र-छात्राएं पीले रंग का कपड़े पहनकर मां सरस्वती की आराधना करते हैं।

 
इस दिन करें सात्विक भोजन 
वसंत पंचमी के दिन सात्विक भोजन यानी वो भोजन जो सत्व गुणों से युक्त हो, यूज ही करना चाहिए। अगर सरल भाषा में कहें तो  सात्विक भोजन का अर्थ सादा और सरल भोजन होता है। जिसमें फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज आदि शामिल होते हैं।  वहीं वसंत पंचमी के दिन  मांस-मंदिरा जैसी चीजों का भूलकर भी सेवन न करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें