शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Dharma

सूर्यास्त के बाद गलती से भी न करें ये काम, माता लक्ष्मी हो सकती है नाराज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सूर्यास्त के बाद गलती से भी न करें ये काम, माता लक्ष्मी हो सकती है नाराज

सूर्यास्त के बाद गलती से भी न करें ये काम, माता लक्ष्मी हो सकती है नाराज

N
डेस्क रिपोर्टर

हिंदू धर्म में हमारी दिनचर्या से जुड़े कई ऐसे काम हैं, जिन्हें सूर्यास्त के बाद करने की मनाही की गई है। आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करने के लिए मना करते हुए देखा होगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें करना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि, जिन कामों को सूर्यास्त के बाद करने की मनाही है, अगर कोई व्यक्ति उसे करता है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

आइए जानते है ऐसे कामों के बारे में जिन्हें सूर्यास्त के बाद नही करना चहिए।


शाम के वक्त सोना नही चहिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति शाम के समय सोता है, तो वह कई रोगों का शिकार हो सकता है। इसके साथ ही शाम के वक्त जो सोता है उस व्यक्ति की आयु भी कम होती है। हिंदू धर्म में बताया गया है कि, सूर्यास्त के वक्त माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि शाम को व्यक्ति को अपने घर के दरवाजे भी बंद नहीं करने चाहिए।


शाम को झाड़ू नहीं लगाएं

हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद या फिर संध्या के समय घर के अंदर झाड़ू नही लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, शाम के समय घर के अंदर झाड़ू लगाने से घर में अशुद्धियां आती हैं और माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है।  


दहलीज पर नही बैठना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र कि माने तो, किसी भी व्यक्ति को या फिर किसी भी महिला को घर की दहलीज पर शाम के समय नहीं बैठना चाहिए। शास्त्रों कहा गया है की घर की दहलीज पर शाम के वक्त बैठना अशुभ होता है।   




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें