मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
सावन में शुक्रवार की शाम करें ये उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
26 जुल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सावन में शुक्रवार की शाम करें ये उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

सावन में शुक्रवार की शाम करें ये उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पावन और पूजनीय होता है। इस माह भगवान शिव की अराधना की जाती है और प्रत्येक सोमवार के दिन उनका जलाभिषेक किया जाता है। बता दें कि सावन का सोमवार ही नहीं, बल्कि हर ​एक दिन बहुत खास होता है। अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो सावन का शुक्रवार आपके लिए फलदायी हो सकता है। सावन में शुक्रवार की शाम मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय जरूर अपनाएं। ये उपाय न केवल पैसों की कमी को दूर करेंगे बल्कि धन प्राप्ति के भी नए रास्ते खोलेंगे। साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सावन में शुक्रवार की शाम करें ये उपाय

  • यदि बहुत मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता तो सावन में आने वाले शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की उपासना करें। शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें 5 इलायची अर्पित करें और फिर इन इलायची को उठाकर अपने पर्स या तिजोरी में रख दें। इस उपाय को अपनाने सें आर्थिक संकट दूर होता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

  • सावन में शुक्रवार की शाम शिवलिंग की पूजा करने के बाद वहीं बैठकर 'ऊं नम: शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद 108 बार 'श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:' मंत्र का जाप करें। इससे भोलेनाथ के साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

  • सावन शुक्रवार की रात को मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके बाद उन्हें खीर का भोग लगाए। ऐसा करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें