मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
05 जुल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर

शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

धन की देवी मां लक्ष्मी की महिमा अपंरपार है। अपने भक्तजनों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त धन समेत सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है। इसके लिए मां लक्ष्मी को ममता की देवी भी कहा जाता है। साधक शुक्रवार के दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत रखते हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से घर में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति के लिए विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी पैसों की तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।


उपाय

अगर आप पैसों की तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल यानी नारियल अर्पित करें। इस समय निम्न मंत्र का पाठ करें। इस मंत्र के पाठ से न केवल धन संबंधी परेशानी दूर होती है, बल्कि मानसिक तनाव से भी निजात मिलती है।

ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा।


अगर आप आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के नाथ भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय मां लक्ष्मी को अखंडित चावल और गुड़ से निर्मित खीर भोग में अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र देव सुखों के कारक हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को पूजा के समय सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। आर्थिम विषमता को दूर करने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की भक्ति-उपासना करते समय श्रीयंत्र स्थापित करें। इस समय विधि-विधान से श्रीयंत्र की पूजा करें। आप चाहे तो पूजा समापन के बाद श्रीयंत्र को घर की तिजोरी में रख सकते हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अति प्रिय है। अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय धन की देवी को कमल पुष्प अवश्य अर्पित करें। इस समय मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी अवश्य दूर होती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें