मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
क्या अपको भी आते है ऊंचाई से गिरने वाले सपने? जानिए इसका मतलब
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या अपको भी आते है  ऊंचाई से गिरने वाले सपने? जानिए इसका मतलब

क्या अपको भी आते है ऊंचाई से गिरने वाले सपने? जानिए इसका मतलब

N
डेस्क रिपोर्टर

हर मनुष्य को सोते समय सपने आते है। सुबह उठने के बाद कुछ लोगों को अपने यह सपने याद रहते है तो कुछ लोग इन सपनों को भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र की माने तो, हर तरह के सपनों का अपना एक अलग मतलब होता है। सपने कई तरह के होते है। कुछ लोग को अच्छे सपने आते है, तो कुछ को बुरे। इसी क्रम में एक सपना ऐसा भी होता है जो बहुत से लोगों को दिखाई देता है, 'वह है ऊंचाई वाली जगह से गिरना'। तो चहिए जानते है सपने में गिरते हुए देखने का क्या अर्थ होता है?


किसी भी अनजानी जगह से गिरना 

यदि कोई मनुष्य सपने में अपने आप को किसी ऊंचे स्थान या फिर किसी अनजान जगह से नीचे गिरते हुए देखता है, तो इसका मतलब है कि, उस व्यक्ति पर किसी तरह की कोई विपदा आने वाली है या फिर वो व्यक्ति किसी बात से काफी परेशान है।  


आसमान से नीचे गिरना 

यदि कोई व्यक्ति खुद को आकाश या फिर बादलों के बीच में से नीचे गिरते हुए देखता है, तो इसका मतलब हैं वह व्यक्ति काफी थक गया है। इसके साथ ही आने वाले भविष्य में वह किसी गंभीर दुर्घटना का शिकार होने वाला है। 


छत से गिरना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने आप को छत से नीचे गिरते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उसे घर से बाहर निकाला जा सकता है। इसके साथ ही अगर अपको यह सपना बार-बार अता है तो इसका मतलब है आपके परिवार में कलह हो सकती है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें