मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
माता लक्ष्मी आपके घर आने से पहले देती हैं ये 5 संकेत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
माता लक्ष्मी आपके घर आने से पहले देती हैं ये 5 संकेत

माता लक्ष्मी आपके घर आने से पहले देती हैं ये 5 संकेत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे लेकिन लक्ष्मी के बारे में कहा जाता है कि लक्ष्मी बड़े चंचल स्वभाव की होती है। वे एक जगह नहीं टिकती है। शायद यही वजह है कि सभी लोगों को बारी-बारी से आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है लेकिन ऐसा नहीं है कि हर इंसान ने आर्थिक तंगी देखी हो, बल्कि कई लोग तो ऐसे होते हैं, जिनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी उन पर हमेशा मेहरबान होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी कृपा बरसाने से पहले माता लक्ष्मी अपने आगमन का संकेत देती हैं। आइए, जानते हैं कौन-से हैं माता लक्ष्मी के आने के संंकेत।


उल्लू दिखाई देना है शुभ संकेत

माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। ऐसे में अगर आपको कहीं पर भी उल्लू दिखाई देता है, तो समझ लीजिए कि आपको जल्दी ही धन लाभ होने वाला है। खासकर शाम के समय उल्लू का नजर आना बहुत ही शुभ माना जाता है।


थोड़ा खाने में ही संतुष्ट हो जाते हैं लोग

लक्ष्मी माता के आगमन के शुभ संकेतों में से एक है कि आपको भूख कम लगने लगती है और आप कम खाना खाकर भी संतुष्टि और खुशी महसूस करते हैं। वहीं, लोग सात्विक खाना ज्यादा पसंद करते हैं। घर के लोग मांसाहार भोजन की जगह शाकाहार खाना पसंद करने लगते हैं।


शंख की आवाज सुनाई देना

आपको अगर सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई देती है, तो समझ लें कि आपका भाग्य जागने वाला है। शंख की आवाज को शुभ माना जाता है। शंख की आवाज इस बात की ओर इशारा है कि देवी लक्ष्मी का आगमन आपके घर में होने वाला है।


झाडू लगाते हुए किसी का दिखना

सुबह उठते ही अगर कोई आपको झाडू लगाते हुए नजर आए, तो धन लाभ का योग बनता है। माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है, इसलिए सुबह जल्दी उठकर घर की झाडू जरूर लगाएं। जिस घर में गंदगी रहती है, माता लक्ष्मी वहां कभी वास नहीं करती।


मोर का दिखाई देना

मोर का दिखाई देना भाग्यलक्ष्मी के उदय का एक संकेत है। खासकर अगर आपको कहीं पर नाचता हुआ मोर दिखाई दे, तो समझ लें कि आप पर जल्दी ही माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। खासकर सुबह के समय मोर के दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें