मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
माता लक्ष्मी को शंख से कैसे करें प्रसन्न, जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
माता लक्ष्मी को शंख से कैसे करें प्रसन्न, जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें

माता लक्ष्मी को शंख से कैसे करें प्रसन्न, जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें

N
डेस्क रिपोर्टर
हिन्दू धर्म में पूजा पाठ करते वक्त शंख का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, शंख से निकली हुई  ध्वनि  घर के अंदर की नकारात्मकता को दूर कर देती है और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा को ला देती  है। जो व्यक्ति शंख बजाते हैं, उनको कभी भी  ध्वनि दोष नहीं होता है साथ ही उनको स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। शंख को प्रत्येक दिन प्रयोग करने से वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। आज शुक्रवार है, यानी माता लक्ष्मी का दिन।  यह दिन माता लक्ष्मी की आराधना के लिए समर्पित होता है। तो आज हम आपको बताएंगे को शंख के प्रयोग से कैसे माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता हैं और माता लक्ष्मी और शंख का क्या संबंध है?

 
माता लक्ष्मी को शंख क्यों  प्रिय है 
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, जब सागर का मंथन हुआ था जब उसमे से माता लक्ष्मी और शंख सागर से निकले थे। जिसके बाद से शंख को  माता लक्ष्मी जी का भाई माना जाता है। यही कारण है कि माता लक्ष्मी को शंख इतना प्रिय है। जिन घरों में शंख की पूजा अर्चना की जाती है, वहां माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा  बनी रहती है।

स्थायी धन के लिए दक्षिणावर्ती है शंख
धार्मिक मान्यता के माने तो जो लोग अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रखते हैं और उसका प्रयोग अपनी पूजा पाठ में करते हैं, ऐसे में उनके घर में माता लक्ष्मी का स्थाई रुप से निवास करती है। दक्षिणावर्ती शंख माता लक्ष्मी को बेहद  प्रिय होता है।

शंख से करें लक्ष्मी पूजा
बताया जाता है कि, जब भी माता लक्ष्मी की पूजा करें तो दक्षिणावर्ती शंख का ही  प्रयोग करें। ऐसा करने से धन और समृद्धि बढ़ती है। शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें