मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
बनते काम बिगड़ रहे हैं तो शनिवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी सफलता
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बनते काम बिगड़ रहे हैं तो शनिवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी सफलता

बनते काम बिगड़ रहे हैं तो शनिवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी सफलता

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भगवान शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है और वह कर्मों के आधार पर न्याय करते हैं। जिस व्यक्ति पर शनिदेव की सुदृष्टि होती है उसे जीवन के हर मोड़ पर सफलता हासिल होती है। वहीं अगर व्यक्ति पर शनि की कुदृष्टि पड़ जाए तो बने बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं और आए दिन किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इ​सलिए शनिदेव का पूजन करना और उन्हें प्रसन्न रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए शनिवार का दिन बहुत ही खास माना गया है क्योंकि सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। इस दिन ​शनिदेव का विधि-विधान से पूजन करें और साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय भी जरूर अपनाएं। ये उपाय आपकी जीवन में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते है।


शनिवार के अचूक उपाय

  • अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं शनिवार को सबसे पहले हनुमान जी का पूजन करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी कृपा होती है शनिदेव उससे कभी नाराज नहीं होते।

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन घर के मंदिर में शनि यंत्र की स्थापना और फिर रोजाना नियमानुसार उसका पूजन करें। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार की शाम मंदिर जाएं और शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि तेल में काले तिल के कुछ दाने जरूर मिलाएं। पूजा करते समय शनिदेव की आंखों में न देखें।

  • इसके अलावा शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। साथ ही ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना भी बेहद लाभकारी माना गया है। इस मंत्र का 1008 बार जाप करना चाहिए।

  • शनिवार के दिन उड़द की दाल या उससे बनी कचौड़ी दान करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें