मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
जानें कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत और कब है पूजा का शुभ मुहूर्त
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत और कब है पूजा का शुभ मुहूर्त

जानें कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत और कब है पूजा का शुभ मुहूर्त

N
डेस्क रिपोर्टर
आषाढ़ महीने की मासिक दुर्गाष्टमी  इस बार विशेष मानी जा रही है क्योंकि यह नवरात्रि गुप्त नवरात्रि में पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की दुर्गाष्टमी भी पड़ रही है। इस दिन मां दूर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना करने के साथ साथ विधि विधान से पूजा करते हैं, बतादें कि,  गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना होती है। मासिक दुर्गाष्टमी इस बार 07 जुलाई दिन गुरुवार को पढ़ रही है। 

जानें मासिक दुर्गाष्टमी 2022 की तिथि
पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 06 जुलाई को सुबह 10 बजकर 18 मिनट से  शुरु हो रही है, जो यह अगले दिन 07 जुलाई की  सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 07 जुलाई को रखा जाना हैं।

जानें पूजा का मुहूर्त
07 जुलाई को मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह से लेकर रात 11 बजकर 31 मिनट तक शिव योग माना जा रहा  है, इसके बाद सिद्ध योग शुरु हो जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र भी होगी। जो 08 जुलाई की रात 02:44  तक है। बतादें कि, ये दोनों ही योग और नक्षत्र मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। 

वहीं मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि में रवि योग बन रहा है, यह 08 जुलाई की रात  02:44 से सुबह 05:33  तक रहेगा। वहीं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन का शुभ समय या अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें