N
डेस्क रिपोर्टर
भगवान शिव के कई सारे अवतार है। हिंदू धर्म में हर देवी देवता का अपना-अपना एक महत्व है। जिसमे सबका अपना अलग अलग स्थान है। जिन्हें कालों के काल महाकाल कहा जाता है, वो है भगवान शिव। भोलेनाथ के भक्तों ने उनके दोनों ही रूप देखे होंगे। पहला उनका अत्यंत सौम्य रूप तो दूसरा उनके रोद्र वाला रूप। भगवान शिव अपने भक्तों के साथ हमेशा होते है। उनकी सारी परेशानियां दूर करते है। भगवान शिव के कई अवतारों के बारे में अपने सुना होगा पर क्या आप जानते है की भगवान शिव ने नटराज अवतार (Natraj incarnation) भी लिया था? आज हम आपको इसी के पीछे की एक कथा बताएंगे तो चलिए जानते है।
शिव पुराण के मुताबिक
शिव पुराण के अनुसार, मां पार्वती भगवान शिव से विवाह करने के लिए कठिन तप कर रही थी। मां पार्वती के कठिन तप को देख कर भगवान शिव प्रसन्न होकर मां पार्वती से वर मांगने के लिए कहा। जिसमे मां पार्वती ने भगवान शिव को मांगा। उन्होंने कहां कि, देवताओं के कार्य को सिद्ध करने के लिए आप मेरा पाणिग्रहण करिए। आप मेरे पिता के पास भिक्षु बनकर जाए और अपना यश प्रकट कर मुझे उनसे मांगे। माता पार्वती की बात मानकर भगवान शिव एक दिन उनके घर जाते है। जहां राजा हिमालय गंगा स्नान करनें गए थे तो पत्नि मेना आंगन में मां पार्वती के साथ बैठी हुई थी। तभी वहां भगवान शिव अपना रूप बदलकर आते है। जिसमें वो मनोहर गीत गाते हुए नृत्य की प्रस्तुति भी देते हैं। जिससे प्रसन्न होकर रानी मेना उन्हें रत्नों से भरा सोने का पात्र देती है। पर भगवान शिव उसे लेने से इनकार कर देते है और भिक्षा के रूप में माता पार्वती को मांगते है। यह सुनकर पार्वती की मां मेना क्रोधित हो जाती है। जिसके बाद वो भगवान शिव को महल से बाहर जाने के लिए कह देती है।
इसके बाद भगवान शिव अपना रूप पर्वतराज हिमालय और मेना को दिखाए है। उन्हें कभी भगवान शिव देखते तो कभी विष्णु के रूप में दिखते, कभी ब्रह्मा के रूप में दिखाई देते। इसके बाद वह परम तेजस्वी रुद्ररूप धारण कर माता पार्वती के साथ मनोहर परिहास करते हुए नजर आते। इसके बाद वो अंतर्ध्यान हो गए।
राजा हिमालय और मेना यह सब देख हैरान हो जाए है उन्हें कुछ समझ नही आता। इन सब के बाद अचंभित हो गए और वो अपनी बेटी का विवाह भगवान शिव से करवा देते है। यही कारण था की भगवान शिव ने माता पार्वती की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए नटराज अवतार को धारण किया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

