मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
शनिदेव को इन 4 उपायों से करें खुश, रातों-रात खुलने लगेंगे बंद किस्मत के दरवाजे!
04 मई, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शनिदेव को इन 4 उपायों से करें खुश, रातों-रात खुलने लगेंगे बंद किस्मत के दरवाजे!

शनिदेव को इन 4 उपायों से करें खुश, रातों-रात खुलने लगेंगे बंद किस्मत के दरवाजे!

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। इन्हीं में से एक हैं शनिवार का दिन, जो कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते है, इसलिए उन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए हर इंसान को शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। चलिए जानते है शनिवार को करने के सरल उपाय। 

इन चीजों का दान करें

शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन तिल, काली उड़द, तेल, गुड़ , काले वस्त्र या लोहे का दान करना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें दान के संदर्भ में किसी से कोई जिक्र न करें। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और जीवन में सुख-शांति का वास होता हैं। 

नौकरी पाने के लिए ये करें

अधिकांश लोग कड़े परिश्रम के बाद भी नौकरी पाने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे में यदि आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे 9 दीपक जलाएं। इसके बाद पेड़ की परिक्रमा लगाएं। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा से साधक को नौकरी प्राप्ति होती हैं। 

दीपक में लौंग डाल जलाएं

यदि आप अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो शनिवार को दीपक-लौंग का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको शनिवार के दिन दीपक जलाते समय एक लौंग उसमें डालनी होगी। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और धीरे-धीरे आपको आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार दिखाई देने लगता है। 

शनि दोष दूर करने के लिए

जिन जातकों की कुंडली में शनिदोष बना हुआ है, उन्हें शनिवार को ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा आपको शनिवार के दिन कौवे और काले रंग के कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें