मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
जानें क्यों पूजा पाठ में आम के ही पत्तों का उपयोग किया जाता है, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें क्यों पूजा पाठ में आम के ही पत्तों का उपयोग किया जाता है, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

जानें क्यों पूजा पाठ में आम के ही पत्तों का उपयोग किया जाता है, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

N
डेस्क रिपोर्टर

हिंदू धर्म में हर देवी देवताओं की पूजा अलग-अलग तरीकों से की जाती है। जिसमें तरह तरह कि सामग्री का इस्तेमाल होता हैं। भगवान कि पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले कई ऐसे फूल और पत्ते होते हैं जो शुभ माने जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आम के पत्तों के बारे में जानेंगे, जिनका उपयोग गृह प्रवेश, शादी-विवाह, बंदनवार और पूजा-पाठ में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि, आम के पत्तों के बिना पूजा अधूरी होती हैं। आम के पत्तों का धार्मिक अर्थ होते के साथ-साथ वैज्ञानिक आधार भी है। आज हम यही जानेंगे की क्यों हर पूजा पाठ में आम के पत्ते इतने जरूरी होते हैं।


धार्मिक मान्यता के मुताबिक

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, राम भक्त हनुमान जी का सबसे प्रिय फल आम है। जिस भी पूजा-पाठ में आम और आम के पत्ते का इस्तमाल होता है, वहां भगवान हनुमान की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही उस जगह पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव भी नहीं पड़ता। वहीं बुरी शक्तियां शुभ कार्य में किसी भी प्राकार की बाधा नहीं डाल सकती। आम के पत्तों कि वजह से हर काम सफल होता है। 


वैज्ञानिक मान्यता के मुताबिक

आम के पत्तों में तनाव और चिंता को मुक्त करने के तत्व मौजूद होते है। जो आपके विचारों में शुद्धता प्रदान करने के साथ आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक करता हैं। यही वजह है कि हर शुभ कार्य और मांगलिक कार्य में आम के पत्तों का यूज किया जाता है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें