मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
अगर आपका शनि ग्रह कमजोर हैं तो इन उपायों से करें मजबूत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अगर आपका शनि ग्रह कमजोर हैं तो इन उपायों से करें मजबूत

अगर आपका शनि ग्रह कमजोर हैं तो इन उपायों से करें मजबूत

N
डेस्क रिपोर्टर

आज शनिवार है यानी शनि देव का दिन। शनिवार के दिन कई लोग शनिदेव के मंदिर जाकर तेल चढ़ाते है। ज्योतिष के मुताबिक, जिसका शनि ग्रह अच्छा और मजबूत रहता या जिससे शनि देव प्रसन्न होते हैं, वह लोग रंक से राजा बन जाते है और जिसका शनि खराब हो वो राजा भी रंक हो जाता है। जिनका शनि मजबूत होता हैं उनके मशीनरी, लोहे, कारखाने से जुड़े बिजनेस में काफी तरक्की होती है। इसके साथ ही रुके हुए कार्यों में सफलता भी प्राप्त होती है। शनि देव को न्याय का प्रतीक कहा जाता है। अगर आपका शनि मजबूत है तो फिर आपके साथ कुछ भी अन्याय नहीं हो सकता है। अगर आपका शनि खराब है तो फिर अपको बड़े से बड़े कष्ट भी झेलने पड़ते हैं। तो चलिए जानते है कि, ज्योतिष उपायों की मदद से कैसे शनि ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।  


इसे भी पढ़े : भारत में 100 पार हुई Omicron वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या

 

जानिए शनि ग्रह को मजबूत करने उपाएं


अगर आपके काम बिगाड़ रहे है और एक के बाद एक तकलीफों का सामना करना पढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि, आपका शनि कमजोर है। ऐसे में आपको कम से कम 19 शनिवार का व्रत रखना चाहिए। इससे आपका शनि मजबूत होगा। 


इसे भी पढ़े : BSF ने पंजाब में पाक सीमा पर ड्रोन मार गिराया


शनिवार के दिन काले कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: इस मंत्र का जाप भी करना चाहिए। इस जाप को आप कम से कम 5 माला करें। इससे आपका शनि मजबूत होता है।


इसे भी पढ़े : मिस्र में हुई ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री, मिले 3 संक्रमित


शनिवार के दिन उड़द से बनी पकौड़ी, पंजीरी, चीला, बड़ा आदि को खाना चाहिए। इसके साथ ही सरसों के तेल में खाना बनाना चाहिए। 


शनिवार के दिनफल में केले का सेवन करना चाहिए।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें