मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
अपने घर पर रखें चांदी का मोर, दूर हो जाएगी पैसों की तंगी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अपने घर पर रखें चांदी का मोर, दूर हो जाएगी पैसों की तंगी

अपने घर पर रखें चांदी का मोर, दूर हो जाएगी पैसों की तंगी

N
डेस्क रिपोर्टर
चांदी को ज्योतिष शास्त्र में शुभ धातु के रूप में माना जाता है। चांदी से बनी चीजें शुभ होती है। इसके साथ ही घर में चांदी के मोर रखने से भी कई तरह के फायदे होते हैं। मोर सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक होता हैं। हिंदू धर्म में मोर को विद्या की देवी सरस्वती और धन की देवी लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में चांदी का मोर रखना अच्छा होता है। इसके साथ ही अगर आप घर में चांदी के मोर को नाचने की स्थिति में रखेंगे तो आपके घर में धन और बुद्धि दोनों ही आकर्षित होगी।
 
घर में चांदी का मोर रखने से अन्य वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। अगर आपकी शादी में परेशानी और दिक्कतें आ रही है या फिर अगर आपका अपने साथी के साथ बार-बार मतभेद हो रहा है। तो आप अपने घर पर चांदी का मोर रखें ऐसा करने से आपके विवाह में प्रेम और शांति दोनों आएगी और सभी नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
 
 
वास्तु के मुताबिक, आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को चांदी के मोर को अपने कार्यालय की दक्षिण-पूर्व दिशा में या फिर अपने घर की तिजोरी में रखे। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें