मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन करें यह उपाएं
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन करें यह उपाएं

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन करें यह उपाएं

N
डेस्क रिपोर्टर
हिंदू धर्म में हफ़्ते के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता का समर्पित है। इसके साथ ही देवी देवता की पूजने करने के साथ साथ उन्हें प्रसन्न करने के कई नियम बताए गए है। इसी तरह सप्ताह के सात दिनों में से शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। 

धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की माने तो, जो मनुष्य जैसे कर्म करता है, उसे शनि देव वैसा ही फल देते हैं। अर्थात अगर कोई मनुष्य बुरे कर्मों में लिप्त है, तो शनि देव से उसे दंड मिलेगा। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के अच्छे कर्म होते हैं, तो शनि देव उन्हें शुभ फल और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। बतादें कि,  शनि देव को प्रसन्न करने के ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाएं बताएं गए है।  चाहिए जानते है इन उपाएं के बारे में..

अगर किसी व्यक्ति को व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है या फिर वो कोर्ट कचहरी के मामलों से चिंतित है, तो शनिवार के दिन वे 11 पीपल के पत्तों की माला बना कर शनि देव के मंदिर में अर्पित करें। इसके लिए आप  ध्यान दें जिस भी वक्त आप माला चढ़ाएं तब आप ‘ओम श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप ज़रूर करें।

मन की शांति के लिए आप शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में 7 बार कच्चा सूत धागे को लपेटें। इसके साथ ही मन ही मन शनि देव का ध्यान करें।

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में है और आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो फिर आप शनिवार के दिन एक कोयला लेकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें। उससे आपको लाभ जरूर मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें