मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Dharma
आज है शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और कब करें रुद्राभिषेक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज है शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और कब करें रुद्राभिषेक

आज है शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और कब करें रुद्राभिषेक

N
डेस्क रिपोर्टर

आज 12 जून यानी रविवार के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। इसी बीच रवि प्रदोष व्रत के दिन यानी आज दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज के दिन शिव योग एवं सिद्ध बन रहे हैं। बतादें कि यह दोनों ही योग शुभ मांगलिक कार्यों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। जो भी रवि प्रदोष व्रत रखते है उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य और लंबी उम्र प्राप्त होती है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत रखने से भगवान अपने भक्तों को आयु, पुत्र, धन, बल, सुख, सौभाग्य आदि देते है। अपको बतादें कि इस बार प्रदोष पूजा के लिए दो घंटे का शुभ समय निकला है।


शुभ मुहूर्त 

बतादें कि रवि प्रदोष के लिए शाम 07:19 बजे से लेकर रात 09:20 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त बताया गया जय। इस दिन आप भगवान की सच्चे दिल से पूजा कर उन्हें प्रसन्न करके अपने सभी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। वहीं इस की पूजा शाम के वक्त ही की जाती है। इसी बीच रात रवि योग की बात करें तो वो 11:58 बजे से लेकर अगली सुबह 05:23 तक है।


जानकारी के लिए आपको बतादें कि, रुद्राभिषेक के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिववास देखा जाता है। अगर इस दिन शिववास है, तभी आप रुद्राभिषेक करें। वहीं 12 जून यानी आज शिववास नंदी पर देर रात 12 बजकर 26 मिनट पर हो रहा है। वहीं नंदी पर विराजमान शिव का रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही 12 जून यानी आज जब त्रयोदशी तिथि शुरू हो रही है, मतलब सुबह 03:23 से शिववास कैलाश पर हो रहे है। कैलाश पर शिववास के वक्त भी आप रुद्राभिषेक कर सकते हैं। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें