N
डेस्क रिपोर्टर
ग्वालियर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रतिष्ठापूर्ण तानसेन समारोह 26 दिसंबर को होगा। आयोजन ग्वालियर के हजीरा स्थित मोहम्मद गौस मकबरा परिसर में शुरु होगा। उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह अकादमी ने पांच दिवसीय कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित कलाकार करेंगे शिरकत- तानसेन समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत के कई प्रतिष्ठित कलाकार शिरकत करेंगे। आयोजन का यह आयोजन का यह 97 वां वर्ष है।
तानसेन समारोह में नहीं दिया जा रहा तानसेन सम्मान
इस बार इस आयोजन की खास बात यह है कि सुर सम्राट तानसेन की याद में होने वाले तानसेन समारोह में तानसेन सम्मान 2021 नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही राजा मानसिंह अलंकरण भी नहीं दिया जायेगा। सिर्फ 8 कलाकारों को कालिदास अलंकरण प्रदान किया जायेगा। इस बार तानसेन सम्मान नहीं दिये जाने की वजह समय पर जूरी यानि चयन समिति के नाम तय नहीं होना बताया जा रहा है। क्योंकि दोनों ही सम्माल का निर्णय जूरी ही करती है। संभवत: अब ये अलंकरण अगले साल या फिर बीच में किसी कार्यक्रम के दौरान दिए जा सकते हैं।
तानसेन अलंकरण
संगीत सम्राट तानसेन की याद में होने वाले संगीत समारोह में संगीत के क्षेत्र में विशेष ख्याति प्राप्त कलाकारों के सम्मान की परंपरा रही भी रही है। तानसेन अलंकरण में 2 लाख रुपये और राजा मानसिंह अलंकरण के तौर पर एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। इसके साथ ही शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। मध्यप्रदेश संस्कृति मंत्रालय भोपाल ने 1980 से तानसेन अलंकरण परंपरा की बड़े स्तर पर शुरुआत की थी।
मंत्री उषा ठाकुर ने संगीत प्रेमियों को आमंत्रित किया
संस्कृति विभाग इस आयोजन को पर्यटन के रुप में प्रस्तुत कर रहा है। मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने देश विदेश के सभी शास्त्रीय संगीत से जुड़े संगीत प्रेमियों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है।
मंत्री विधायक सांसद भी शिरकत करेंगे
इस आयोजन में ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट,उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर,मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर, विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक सतीश सिकरवार, विधायक सुरेश राजे शामिल रहेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

