गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
International

ईरानी दरगाह पर आतंकवादी हमले में 13 की मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ईरानी दरगाह पर आतंकवादी हमले में 13 की मौत

ईरानी दरगाह पर आतंकवादी हमले में 13 की मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

तेहरान, (आईएएनएस)। ईरान के दक्षिणी शहर शिराज में शाहचेराग धार्मिक स्थल पर हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं।


हालांकि पहले की रिपोटरें में कहा गया था कि हमले के पीछे तीन आतंकवादी थे, फार्स प्रांत के पुलिस कमांडर ने कहा कि एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फार्स के अनुसार, इस हमले का अपराधी तकफीरी गुटों का एक तत्व है।


--आईएएनएस

एचएमए

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें