गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
International

बोलीविया में एक हफ्ते में मंकीपॉक्स के 29 मामले दर्ज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बोलीविया में एक हफ्ते में मंकीपॉक्स के 29 मामले दर्ज

बोलीविया में एक हफ्ते में मंकीपॉक्स के 29 मामले दर्ज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

ला पाज,  (आईएएनएस)। बोलीविया में पिछले सप्ताह मंकीपॉक्स के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य और खेल मंत्री जैसन औजा ने दी। औजा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों से कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने और कम करने के लिए देश की कार्य योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।


औजा ने कहा, अभी तक 119 मामले दर्ज किए गए हैं। हम बीमारी की रोकथाम पर काम कर रहे हैं और हम कह सकते हैं कि इसका प्रसार नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज ठीक हो रहे है, जबकि नौ मरीज ऐसे है, पूरी तरह से ठीक हो गए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मई में बोलिवियाई सरकार ने सभी नौ विभागों में मंकीपॉक्स महामारी संबंधी अलर्ट और सशस्त्र स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणा की, जिसमें संदिग्ध मामलों के लिए प्रोटोकॉल का पालन किया गया। दक्षिण अमेरिकी देश में पहले मंकीपॉक्स मामले की पुष्टि 1 अगस्त को सांताक्रूज में हुई थी।


--आईएएनएस

पीके/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें