शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान में आई बाढ़, 180 लोगों की हुई मौत, सैकड़ों की संख्या में हुए घायल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान में आई बाढ़, 180 लोगों की हुई मौत, सैकड़ों की संख्या में हुए घायल

पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान में आई बाढ़, 180 लोगों की हुई मौत, सैकड़ों की संख्या में हुए घायल

N
डेस्क रिपोर्टर

काबुल, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान में बारिश के कहर के बाद अब अफगानिस्तान में भी बाढ़ से हुई तबाही की खबरें सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र और सत्तारूढ़ तालिबान की मानें तो, अफगानिस्तान में एक महीने से हो रही मौसमी बारिश के कारण अचानक से बाढ़ आ गई है। इस भारी बाढ़ के चलते लगभग 182 लोगों की जान गई तो सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए। 


वहीं तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक से आई इस बाढ़ की वजह से 250 से ज्यादा लोग घायल हुए, तो 3,000 से ज्यादा घर या तो पूरी तरह से नष्ट हो गए है या क्षतिग्रस्त हुए। मुजाहिद ने आगे कहा कि, कम से कम 182 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा मौत 16 अगस्त से 21 अगस्त के बीच में हुई। इन 4 दिनों के अंदर अंदर ही अचानक से आई बाढ़ ने 63 लोगों की जान ले ली।


इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के मुताबिक, 30 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। तो 13 प्रांतों में 8,200 से ज्यादा परिवार बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें