बुधवार, 01 जुलाई 2026
Logo
International

'स्क्विड गेम' की सफलता के बाद नेटफ्लिक्स बनाएगा इसका रियलिटी शो, जानें कितना होगा इसका इनाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
'स्क्विड गेम' की सफलता के बाद नेटफ्लिक्स बनाएगा इसका रियलिटी शो, जानें कितना होगा इसका इनाम

'स्क्विड गेम' की सफलता के बाद नेटफ्लिक्स बनाएगा इसका रियलिटी शो, जानें कितना होगा इसका इनाम

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। नेटफ्लिक्स की सुपरहिट हुई सीरीज ‘स्क्वीड गेम’ का जल्द ही दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। इस शो को दुनिया भर से प्यार मिला था। बता दें कि, इस कोरियाई सीरीज में बचपन के खेल खेले जाते है। जिसमें लोग बड़ा ईनाम जीतने के लिए इस कंपीटिशन में हिस्सा लेते हैं। पर इस खेल में जो हारता है उसे मौत मिलती है। ऐसे में कई पार्टिसिपेट लोग स्ट्रेटजी और धोखे से गेम जीतने की हर संभव कोशिश करते हैं। शो के हिट होने के बाद नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को रियलिटी में बदलने का फैसला लिया है।  नेटफ्लिक्स ने अनाउंस करते हुए बोला कहां कि, ‘स्क्विड गेमः द चैलेंज’ नाम से जल्द आएगा रियलिटी शो, इस शो में कोई भी पार्टिसिपेट कर सकेगा।

रिपोर्ट की माने तो, ठीक ‘स्क्विड गेम’ की तरह ही इस रियलिटी शो में भी 456 लोग गेम खेलेंगे।  सीरीज में जहां हारने वाले को मौत होती थी, वहीं इस रियलिटी शो में को हारेगा उसके साथ बुरी से बुरी चीज होगी।  यह कम से कम 10 एपिसोड का रियलिटी शो रहेगा।  इसके साथ ही यह गेम जीतने वाले को 4.56 मिलियन डॉलर यानी 35.56 करोड़ रुपए मिलेंगे, बतादें कि यह इनाम टीवी के इतिहास में बहुत ज्यादा होगी। 

बतादें कि, नेफ्लिक्स ने अपनी अनाउंसमेंट में बोला कि,  'इसमें जो भी हिस्सा लेगा उस प्लेयर को ऑरिजनल शो से इंस्पायर्ड गेम में हिस्सा लेना होगा। इसके साथ ही इस शो में कई और गेम जोड़े जाएंगे। 

बतादें कि,  ‘स्क्विड गेमः द चैलेंज’ में जो भी हिस्सा लेगा उसे अंग्रेजी बोलना आना चाहिए। इसके साथ ही साल 2023 के शुरुआती 4 हफ्तों में उसे उपलब्ध रहना होगा। इस सीरीज की तरह ही इस शो में भी  456 प्लेयर रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें