N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। चीन के वुहान में कोरोना के चार नए मामले सामने आने के बाद कुछ उद्योगों और सार्वजनिक यातायात को बंद करने का फैसला किया है। 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले वुहान के जियांगक्सिया जिले में तीन दिनों के लिए मेट्रो और बस की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़े कार्यक्रमों, रेस्तरां में खाना खाने, सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों और कृषि बाजारों को भी बंद करने का एलान किया है।
बतादें कि, अधिकारियों ने यहां रह रहे लोगों से तीन दिन की अवधि के दौरान जिले को नही छोड़ने को कहा गया है। इसके साथ ही बाहरी यात्रियों को जिले में प्रवेश से बचने का भी आग्रह किया गया है।
वहीं चीन की “डायनेमिक COVID जीरो” नीति के माध्यम से एक भी कोरोना के मामले सामने आने के बाद सख्त कोरोना प्रोटोकॉल को लागू कर दिया जाता हैं। इस प्रोटोकॉल में लॉकडाउन और बड़े पैमाने पर परीक्षण शामिल किए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

