शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Logo
International

इटली में फिर से बढ़े कोरोना के मामले, 27 हजार से ज्यादा मरीज मिले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इटली में फिर से बढ़े कोरोना के मामले, 27 हजार से ज्यादा मरीज मिले

इटली में फिर से बढ़े कोरोना के मामले, 27 हजार से ज्यादा मरीज मिले

N
डेस्क रिपोर्टर

रोम, (आईएएनएस)। इटली में कोरोना वायरस संक्रमण की दर एक बार फिर बढ़ रही है, जो पिछले हफ्ते की तुलना में एक महीने की गिरावट के मुकाबले 14.4 फीसदी तक दर्ज की गई। इटली कोविड-19 महामारी की चपेट में आने वाला पहला यूरोपीय देश है।


देश में जून के मध्य से जुलाई के मध्य तक मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई और फिर संक्रमण के आंकड़ों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर मामले में बढ़ोतरी देखी जा रही है।


समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों ने गुरुवार को 27,000 से अधिक नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जो बुधवार को सामने आए 10,000 मामलों के संक्रमणों की दर से लगभग तिगुना थे।


बुधवार को समाप्त हुए सप्ताह में कुल संक्रमितों में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस बीच, गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 15.8 प्रतिशत से बढ़कर 16.3 हो गया। मृत्यु दर गुरुवार को 147, बुधवार को 128, मंगलवार को 70 और सोमवार को 42 थी। यूरोपीय संघ में इटली की टीकाकरण दर सबसे मजबूत बनी हुई है।


--आईएएनएस

पीके/एसकेके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें