शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

यूरोप में कोरोना का कहर, संक्रामण के बढ़े 3 गुना

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूरोप में कोरोना का कहर, संक्रामण के बढ़े 3 गुना

यूरोप में कोरोना का कहर, संक्रामण के बढ़े 3 गुना

N
डेस्क रिपोर्टर

लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के मामले एक बार फिर बढने लगे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार यानी 19 जुलाई को कहा कि, बीते छह हफ्तों में पूरे यूरोप में कोरोना के मामलों में तीन गुणा की वृद्धि देखी गई है। यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर कोरोना के सभी मामलों का लगभग आधा है। इसी बीच अस्पताल में भर्ती होने की दर की बात करे तो यह भी दोगुणा हो गई है।


वहीं गहन देखभाल इकाई (ICU) में कम मरीज हैं। WHO के यूरोप निदेशक डॉ. हैंस क्लूज ने मंगलवार यानी 19 जुलाई को एक बयान में कोरोना को लेकर ‘‘भयानक और संभावित घातक बीमारी’’ के रूप में वर्णन किया है। उन्होंने बोला कि, ओमीक्रोन के अधिक संक्रामक उपस्वरूप दुनिया भर में बीमारी की नई लहरें पैदा कर रहे हैं।  


क्लूज ने बताया कि, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की दर भी बढते जा रहे है। इसके सात ही ही उन्होंने कहा कि, संक्रमण के मामलों को लेकर नए अनुमान लगाएं गए है कि, स्वास्थ्य कार्यबल के बोझ और दबाव को और बढ़ाएंगे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें