मंगलवार, 30 जून 2026
Logo
International

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी महंगा पेट्रोल क्यों? ट्रम्प ने तेल कंपनियों को दी बड़ी चेतावनी

30 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी महंगा पेट्रोल क्यों? ट्रम्प ने तेल कंपनियों को दी बड़ी चेतावनी
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भारत समेत दुनिया के ऊर्जा बाजार पर असर डालने वाले घटनाक्रम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिल रहा।


ट्रम्प ने तेल कंपनियों से पेट्रोल की कीमत लगभग 2.50 डॉलर प्रति गैलन तक लाने की अपील की और चेतावनी दी कि कीमतों में जल्द राहत नहीं दी गई तो कंपनियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।


कच्चे तेल की कीमत का दिया हवाला

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कच्चे तेल का भाव घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने के बावजूद उपभोक्ता अब भी जरूरत से अधिक भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीमतों में आई गिरावट का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।


कंपनियों पर लगाया अधिक वसूली का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ग्राहकों से जरूरत से ज्यादा रकम लेना गैरकानूनी है। उन्होंने तेल कंपनियों से तुरंत पेट्रोल की कीमतें कम करने का आग्रह किया और स्पष्ट किया कि देरी होने पर कार्रवाई की स्थिति बन सकती है।


पहले भी जांच के दिए थे निर्देश

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रम्प ने तेल कंपनियों को लेकर सख्त रुख अपनाया हो। इससे पहले भी वह अमेरिकी न्याय विभाग को बड़ी तेल कंपनियों की जांच के निर्देश दे चुके हैं।


तनाव के बाद बढ़े थे तेल के दाम

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था। अब तेल की कीमतों में कमी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें