N
डेस्क रिपोर्टर
टोक्यो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना माहामारी के बाद दुनिया भर में मंकीपॉक्स से दहशत फैली हुई है। इसी बीच जापान ने सोमवार यानी 24 जुलाई को देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद टोक्यो की गवर्नर यूरीको कोईके ने घोषणा करते हुए कहा कि, यह वायरस एक व्यक्ति में मिला, जिसने विदेश यात्रा की थी।
कोईके ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, ” यह 30 के दशक में एक व्यक्ति है जो हाल ही में यूरोप से अपनी यात्रा करके लौटा है। जिसके बाद जापान में मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। ” उन्होंने आगे बताया कि, इस व्यक्ति को टोक्यो के एक अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।
जापान में मंकीपॉक्स का केस मिलने के कुछ घंटे पहले ही सरकार ने मंकीपॉक्स को लेकर सभी जानकारी को इकठ्ठा करने के साथ साथ अस्पतालों में इसके मरीजों के उपचार करने को लेकर एक टास्कफोस्स मीटिंग की थी। बतादें कि, WHO ने शनिवार को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का एलान कर दिया था। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल के 22 जुलाई को जारी किए गए आंकड़े की माने तो, अब तक 74 देशों में मंकीपॉक्स के 16,800 मामले सामने आ चुके हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

