शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

ब्राजील में मंकीपॉक्स से पहली मौत की हुई पुष्टि

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ब्राजील में मंकीपॉक्स से पहली मौत की हुई पुष्टि

ब्राजील में मंकीपॉक्स से पहली मौत की हुई पुष्टि

N
डेस्क रिपोर्टर

ब्रासीलिया, (आईएएनएस)। ब्राजील में देश की पहली मंकीपॉक्स से संबंधित मौत की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। यह मामला शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी मिनस गेरैस राज्य की राजधानी बेलो होरिजोंटे से सामने आया।


मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, 41 वर्षीय पीड़ित का कैंसर समेत अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था। मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के बाद पीड़ित का स्वास्थ्य बिगड़ गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को बेलो होरिजोंटे के एक सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।


राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मिनस गेरैस में मंकीपॉक्स के 44 पुष्ट मामले और 130 संदिग्ध मामले जांच के दायरे में हैं। ब्राजील में बुधवार तक मंकीपॉक्स के 978 पुष्टि मामले थे।


--आईएएनएस

पीके/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें