शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

गूगल पर लगा 3,000 करोड़ रुपए का जुर्माना, यूक्रेन युद्ध को लेकर फैलाई थी गलत अफवाएं

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गूगल पर लगा 3,000 करोड़ रुपए का जुर्माना, यूक्रेन युद्ध को लेकर फैलाई थी गलत अफवाएं

गूगल पर लगा 3,000 करोड़ रुपए का जुर्माना, यूक्रेन युद्ध को लेकर फैलाई थी गलत अफवाएं

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को काफी महीने हो गए है। इसी बीच रूस ने गूगल की ओर से भ्रामक खबरें चलाने का आरोप लगाया और साथ ही 3,000 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोक डाला। वहीं गूगल को मॉस्‍को की एक अदालत ने रूस के खिलाफ गैरकानूनी और भ्रामक खबरें देने और यूक्रेन युद्ध के बीच गलत सामग्री देने का दोषी पाया 


बतादें कि, कोर्ट में गूगल को इस बात के लिए भी दोषी पाया कि, सरकार की ओर से जब बार-बार चेतावनी दी जा रही थी। इसके बाद भी इस तरह के कंटेंट यूट्यूब और अन्‍य जगहों से नहीं हटाए। जिसके बाद गूगल पर 21.1 अरब रूबल यानी करीब 3,000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें