गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Logo
International

पेशाब नहीं आ रही थी तो व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया 18 सेंटीमीटर लंबा वायर, अंदर जा कर अटका, फिर डॉक्टरों ने…

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पेशाब नहीं आ रही थी तो व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया 18 सेंटीमीटर लंबा वायर, अंदर जा कर अटका, फिर डॉक्टरों ने…

पेशाब नहीं आ रही थी तो व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया 18 सेंटीमीटर लंबा वायर, अंदर जा कर अटका, फिर डॉक्टरों ने…

N
डेस्क रिपोर्टर

कराची। पाकिस्तान से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों की एक टीम ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से इलेक्ट्रिक केबल ऑपरेट कर के निकाली है। यह सब तब हुआ जब उस शख्स ने जानबूझकर 18 सेंटीमीटर लंबी केबल को अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था। बताया गया कि शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे कुछ समय से पेशाब करने में दिक्क्त महसूस हो रही थी। 


दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के कराची की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स के नाम को गोपनीय रखा गया है, शख्स को कुछ समय से पेशाब की समस्या थी। इसी को ठीक करने के लिए उसने 18 सेंटीमीटर लंबे तार को अपने मूत्रमार्ग में डाल लिया, लेकिन वह अंदर जाकर फंस गया। इस घटना के बाद शख्स को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इस शख्स को जब दर्द हुआ तो वह डॉक्टरों के पास पहुंचा। वहां पर उसकी जांच की गई और एक्सरे करवाया गया। डॉक्टरों ने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ फंसा हुआ है। जब डॉक्टरों ने एक्सरे देखा तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल तत्काल शख्स की सर्जरी करके इसे निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि इससे शख्स की मौत भी हो सकती थी। यह अपने तरह का ऐसा पहले मामला नहीं है कि किसी शख्स ने ऐसा काम किया हो। कुछ समय पहले ब्राजील से एक ऐसा ही मामला आया था जब जहां डॉक्टरों की एक टीम ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से एक्सरसाइज करने वाला एक डंबल निकाला था। उस शख्स ने जानबूझकर इस दो किलो के डंबल को अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था। बताया गया कि शख्स ने सेक्शुअल प्लीजर के लिए ऐसा किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें